पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया

विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुकाशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो के मैनेजमेंट तथा कॉमर्स कॉलेज द्वारा फ्रेशर स्टूडेंट्स के लिए एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सतीश गोस्वामी, डायरेक्टर(वित्तीय मामलों) डॉ.नरिंद्र सिंह, डीन(विद्यार्थी भलाई) डॉ.ध्रुव राज गोदारा लोक संपर्क अधिकारी प्रोफेसर सुख-दविंद्र सिंह कौड़ा शामिल हुए। प्रोग्राम का आगाज मुख्य मेहमान रजिस्ट्रार सतीश गोस्वामी अन्य उच्चाधिकारियों ने शमां रोशन करके किया। रजिस्ट्रार गोस्वामी ने स्टूडेंट्स को खुद के अंदर अनुशासन तथा समय का पाबंद रहने के गुणों को विकसित कर बुलंदियों को छूने को प्रेरित किया। यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ.नछत्तर सिंह मल्ली ने कहा कि फ्रेशर पार्टियां स्टूडेंट्स के लिए एक दूसरे से जान-पहचान मेल-जोल बढ़ाने अवसर प्रदान करता है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने डांस, गीत, गिद्दा, भंगड़ा आदि पेश करके उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। नशे तथा भ्रूण हत्या के खिलाफ समाज को संदेश देने वाली कोरियोग्राफी \\\'जिंदगी की दौड़ की पेशकारी ने लोगों को भावुक कर दिया। इस दौरान हुए मॉडलिंग मुकाबले में मोकशलोबां को मिस्टर फ्रेशर और ज्योत्सना को मिस फ्रेशर घोषित किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर सुखराज सिंह सिद्धू ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्टूडेंट्स तथा स्टाफ को बधाई दी और डीन डॉ. अमनदीप सिंह तथा स्टॉफ के कार्यों की प्रशंसा की।

गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में फ्रेशर पार्टी का आगाज करते हुए मुख्य मेहमान।