पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार पर लगाया बदसलूकी का आरोप

दुकानदार पर लगाया बदसलूकी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|आरपीएफ केपोस्ट कमांड ने सोमवार को रेलवे रोड पर स्थित एक दुकानदार पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दुकान पर खूब बहस भी हुई। मामला थाना कोतवाली पुलिस पहुंचा। पोस्ट कमांडर राजेश कुमार रोहिल्ला ने बताया कि सोमवार को वह अपने बेटे जो कि डीएवी स्कूल में पढ़ता है, को स्कूल से घर छोडऩे जा रहे थे। उसके बेटे ने फ्रूटी मांगी। पोस्ट कमांडर ने बताया कि वह पार्सल घर से सामने एक दुकान पर रुक गया। उसने अपने बेटे के लिए फ्रूटी कुछ अन्य सामान खरीदा। दुकानदार ने उसे गर्म फ्रूटी दे दी। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उन्होंने दुकानदार को उसे रुपए लौटाने को कहे। दुकानदार की तरफ से दिए रुपए उन्होंने काउंटर पर रख दिए। इस दौरान रुपए काउंट से नीचे गिर गए दुकानदार ने उसके साथ बदसलूकी करनी शुरु कर दी। इस दौरान मौके पर बहस भी हुई। इस बदसलूकी के बारे में थाना कोतवाली को सूचित किया गया। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार सैनी ने उनके मामले का समझौता करवा दिया है।