- Hindi News
- बीएलओ की ड्यूटी लगाने पर अध्यापकों में रोष
बीएलओ की ड्यूटी लगाने पर अध्यापकों में रोष
डेमोक्रेटिकटीचर्स फ्रंट ने अध्यापकों को लगातार गैर शैक्षिक कामों में उलझाए रखने के लिए पंजाब सरकार की निंदा करते हुए बीएलओ की तौर पर काम कर रहे अध्यापकों की ड्यूटी काटने की मांग की है। जिला प्रधान परमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि अब जब चीफ सेक्रेटरी ने अदालत में अध्यापकों से गैर शैक्षिक काम नहीं करने का दावा करता हल्फनामा दायर करना है, तो इस हलफनामा से पहले डायरेक्टर शिक्षा विभाग एलिमेंटरी ने 11 सितंबर को पत्र जारी करके अध्यापकों से गैर शैक्षिक काम से फारिग करने की खानापूर्ति की जा रही है।
जिला सचिव बलजिंदर सिंह ने कहा कि अध्यापक अपना पढ़ाने का ही काम करें ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो और गैर शैक्षिक कामों से अध्यापक मानसिक परेशानी से बचें किंतु हैरानी की बात यह है कि अध्यापकों से गैर शैक्षिक काम लेने की बात तर्कसंगत शिक्षा के पक्ष में होने शिक्षा के अधिकार कानून 2010 में अध्यापकों से गैर शैक्षिक काम करने की हिदायत के बावजूद अध्यापकों को गैर शैक्षिक कामों से मुक्त रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि उनकी बीएलओ ड्यूटियां नहीं काटी जा रही। विदित हो कि सिर्फ फिरोजपुर जिले में अध्यापकों की बीएलओ ड्यूटियां काटने के ही हुकुम जारी हुए हैं। जिला कमेटी सदस्य नवचरण कौर, अवतार सिंह, बलविंदर शर्मा, रेशम सिंह, बूटा सिंह, गगन ग्रोवर ब्लाक नेता जसविंदर सिंह ने अपनी कथनी और करनी के फर्क को सुधारने का आह्वान किया है।