करंट लगने से प्लंबर झुलसा
बठिंडा| मिनीसेक्ट्रिीएट रोड़ पर एक घर की छत्त पर काम कर रहे प्लंबर को हाई वोल्टेज का करंट झटका लग गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हादसे में उसकी हालत गंभीर हो गया। काम के दौरान वह के हाथ में लोहे की पाइप पकड़े हुए था। जो घर के समीप से गुजर 11 हजार वोल्ट पावर की तारों से छू गई। झटका इतना तेज था कि प्लंबर के कपड़ों के चीथड़े उड़ गये और शरीर जल गया। पांवों में भी गहरे जख्म हो गये। इसकी सूचना पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। जहां से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान गोची (40 वर्ष) पुत्र करतार सिंह निवासी पुंजा वाला मोहल्ला के तौर पर की गई है। हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।