ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
बठिंडा| बठिंडा-दिल्लीरेलवे ट्रैक पर एक युवक रेल गाड़ी की चपेट में गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना सहारा जनसेवा को मिली। सूचना पर वर्कर घटना स्थल पर पहुंचे। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान पंकज कुमार निवासी जस्सी पौ वाली के तौर पर हुई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पंकज कुमार मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।