- Hindi News
- फेस्टिवल में भी सेहत विभाग सैंपलिंग के प्रति गंभीर नहीं
फेस्टिवल में भी सेहत विभाग सैंपलिंग के प्रति गंभीर नहीं
फेस्टिवलसीजन की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र का पांचवां दिन बीत चुका है। पर सेहत विभाग ने फेस्टिवल सीजन को गंभीरता से नहीं लिया। विभाग ने त्योहार शुरू होने से पहले ही मुस्तैद रहने का दावा किया था। नवरात्र के समय में कु़ट्टू आटे की खपत बढ़ जाती है। लेकिन सेहत विभाग ने इसकी जांच करना मुनासिब नहीं समझा।
शहर में कुटू का आटा किस किस्म का बिक रहा है, इस बात की जहमत भी विभाग ने नहीं उठाया। सूत्रों की मानें तो विभाग की फूड टीम ने अभी तक शहर में एक भी कुटू के आटे का सैंपल नहीं भरा है। जबकि गत वर्ष कुटू के खराब आटा के सेवन करने से पटियाला में कुछ लोगों की सेहत खराब हो गई थी। त्योहारों में खास ध्यान रखने की पंजाब सेहत हाईकमान ने सेहत अफसरों को विशेष निर्देश दिए थे। पर बठिंडा में सेहत हाईकमान की हिदायत का कोई असर नहीं दिख रहा है।
चौकसी बरती जा रही है
^फेस्टिवलसीजन के तहत विशेष प्रकार की चौकसी बरती जा रही है। फूड टीम शहर के अलावा मंडियों में भी सैंपल भरने का काम कर रही है। कुटू के आटे के सैंपल भी भरे जाएंगें। -डॉ. आरएस रंधावा, जिलासेहत अधिकारी, बठिंडा