- Hindi News
- एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स ने किसान मेले का किया दौरा
एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स ने किसान मेले का किया दौरा
बाबाफरीद कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर चौथे सेमेस्टर के 115 विद्यार्थियों ने विगत दिवस पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना की ओर से आयोजित किसान मेले का दौरा किया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदर्शनियों, तकनीकी स्टालों का अवलोकन किया और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के खेती माहिरों से अपने खेतों के मसलों एवं खेतीबाड़ी की समस्याओं के हल बारे विचार-विमर्श किया। उन्होंने नवीन खेती तकनीक के अलावा खेतों को नए ढंग से तैयार करके उन्नत खेती करने और नए हाइब्रिड बीजों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बाबा फरीद कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग के मुखी डॉ. एसएस बल की अगुवाई में विद्यार्थियों को इस मेले में एग्रीकल्चर विभाग के फेकल्टी मेंबर डॉ. थिकेश यादव, मिस मीनू, अमनदीप कौर अमरीक सिंह ने मार्गदर्शन किया।
वहीं बाबा फरीद कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर फ़र्स्ट सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे 140 विद्यार्थियों ने भी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के रीजनल रिसर्च सेंटर फरीदकोट की ओर से आयोजित किसान मेले का दौरा किया। इस मेले में विद्यार्थियों के साथ गए बाबा फरीद कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग के फेकल्टी मेंबर विनीत चावला, अभिनव सक्सेना एवं गुरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को खेतीबाड़ी से संबंधित मुद्दों एवं समस्याओं की जानकारी जुटाने में सहयोग दिया। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों की अगुवाई में नवीन खेती तकनीक, नई हाइब्रिड बीज बारे अमूल्य जानकारी ली।