पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में करवाए गए विभिन्न मुकाबले

एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में करवाए गए विभिन्न मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. एसएसडीगर्ल्स कॉलेज में शनिवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसका आरंभ जसविंदर कौर,सविता,शरनजीत,नीलम,तरू,रजनी,सुमन बावा, रिंकी अनुराधा आदि स्टाफ सदस्यों के द्वारा किया गया। इसके बाद छात्राओं द्वारा सरस्वती गायन करके किया गया। इस आयोजन में हिंदी से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इनमें कविता, गीत,समूह गीत,डांस, भाषण वाद विवाद मुकाबले कराए गए। छात्राओं के द्वारा प्रो.अनुराधा के द्वारा हिंदी में कविता सुनाई गई। क्विज में विजेता रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रो.सुमन ने हिंदी भाषा के महत्त्व पर अपने विचार पेश किए। कॉलेज प्रिंसिपल परमिंदर कौर तांघी ने कहा कि भले ही हम पंजाबी हैं और पंजाबी हमारी मात्र भाषा है लेकिन हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिंदी को भी बनता सत्कार देना चाहिए।