मेडिकल एसेस्मेंट कैंप 15 सितंबर से
बठिंडा | जिलाप्रोजेक्ट डायरेक्टर सर्वशिक्षा अभियान बठिंडा शिवपाल गोयल की देखरेख में एएलएम आईसीओ कानपुर के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से 15 से 17 सितंबर तक मेडिकल एसेस्मेंट कैंप लगाए जा रहे हैं। यह कैंप 15 सितंबर को बीआरसी माल रोड बठिंडा, 16 सितंबर को डिग्गी वाला स्कूल रामपुरा मंडी 17 सितंबर को बीआरसी तलवंडी साबो में लगाए जा रहे हैं। जिला आईईडी कोआर्डिनेटर बरजिंद्र सिंह पूहला ने बताया कि कैंपों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक है। कैंपों में ओआई, सीपी, ब्लाइंड, एमआर एमडी केवल वही बच्चे जांचे जायेंगे, जिन बच्चों को कोई उपकरण मिलता है। इस मुहिम तहत 6 14 वर्ष तक के सभी बच्चे लोकोमोटर इंपीरियल से संबंधित एमआर एमडी कैटेगरी के 8वीं कक्षा तक के बच्चे इन कैंपों का लाभ प्राप्त करेंगे। 6 8 तक के आयु गुट के स्कूलों में विशेष जरूरतों वाले बच्चों को भी आईईडी कंपोनेंट अधीन लाभ दिया जायेगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत आती डीईओ (एसएस) स्कीम तहत 9वीं से 12वीं कक्षाओं में पढ़ते सरकारी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ते बच्चों को भी लाभ दिया जायेगा।