कोरियोग्राफी से बच्चों ने मोहा मन
बठिंडा | एसएसडीकृष्णा वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह तरंग 2014 का आयोजन किया गया।
समागम का शुभारंभ रजिंदर मित्तल ने ज्योति प्रज्जवलित करके किया। समारोह की शुरूआत बच्चों ने सरस्वती वंदना से की। इस दौरान बच्चों ने श्री हनुमान चालीसा पर कोरियोग्राफी भी पेश की। इसके अलावा बच्चों ने नृत्य नाटक दामिनी को बहुत ही सुंदर ढंग से पेश कर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद किया।
इस दौरान बच्चों ने रोशनी के माध्यम से विशेष आकृतियां बनाते हुए रोचक नृत्य पेश किए। समागम के दौरान टार्च डांस की भी रोचक पेशकारी की गई। नन्हे बच्चों ने छोटा भीम, डोरेमोन, ब्ल्यू है पानी-पानी पर सुंदर पेशकारी दी। वहीं तितली, हवन करेंगे, गरबा, लावणी, बेबी डॉल आदि गीतों पर नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। समागम के दौरान पंजाब का लोक नाच भांगड़ा भी पेश किया गया। जिसको सभी ने खूब पसंद किया। प्रधान प्रमोद मित्तल ने बताया कि प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य देश में नारी पर हो रहे सामाजिक शारीरिक अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना।
समागम के दौरान वक्ताओं ने नारी के आत्मसम्मान के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रधान प्रमोद मित्तल, उपाध्यक्ष केके अग्रवाल, सचिव रमेश गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, प्रशासकीय सचिव जेपी गोयल, स्कूल प्रधान मदन लाल गोयल, सचिव जयदीप नैय्यर, प्रधानाचार्य डॉ. एसके वत्स भी उपस्थित रहे।