गोवंश को लगाई 4 सवामणियां
बठिंडा | श्रीहनुमान सेवा समिति के सहयोग से विभिन्न गोभक्तों की ओर से चार सवामणियां गोवंश को लगाई गई। समिति के सदस्य तरसेम गर्ग ने बताया कि हीरा चौक निवासी सत्यनारायण खंडेलवाल, गांधी गली निवासी सुशील माहेश्वरी, प्रताप नगर निवासी सुरेश कुमार तथा परसराम नगर निवासी राम निवास की ओर से एक-एक सवामणि सिरकी बाजार स्थित गोशाला में गोवंश को लगाई गई। इस सेवा कार्य में समिति सदस्यों चंद्र प्रकाश, सुखविंद्र सिंह, मोनू शर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया।