बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी सहायता
बठिंडा | बठिंडाजल सेवा समिति द्वारा दानी सज्जनों के सहयोग से करीब डेढ़ बोरी आटे से परांठे तैयार कर डिप्टी कमिश्नर बसंत गर्ग को सुपुर्द किया गया। सोसाइटी के चेयरमेन अनिल बांसल ने बताया कि उक्त सामग्री सुबह हेलीकॉप्टर द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ पीड़िताें तक पहुंचाए जाएंगे। इस मौके पर सोसाइटी के चेयरमेन अनिल बांसल, रमेश बांसल, सुरेश गोयल, दविंदर अग्रवाल, जगदीश गर्ग, विनोद कुमार, मोहित बांसल, टेकचंद, प्रभजीत नरूला एवं रिंकू गोयल भी मौजूद थे।