- Hindi News
- चिटफंड कंपनी ने की लाखों की ठगी, िगप्पी ग्रेवाल को नोटिस
चिटफंड कंपनी ने की लाखों की ठगी, िगप्पी ग्रेवाल को नोटिस
चिट-फंडकंपनीबनाकर लाखों रुपए हड़पने के आरोपी कंपनी लाइव इंडिया ट्रेडिंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। पुलिस ने सोमवार को कंपनी के अफसरों को नोटिस जारी कर दिया है। ग्रेवाल को भी नोटिस दिया गया है। थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। वहीं, ग्रेवाल ने बताया है कि वह मुंबई जा रहे हैं। लौटते ही वह बठिंडा पहुंचेंगे।
लक्की के अनुसार उसने 18 अक्टूबर को एक लाख रुपए दे दिए। उसने अपने कजिन जसवंत सिंह के नाम पर भी तीन लाख रुपए दे दिए। पर मैनेजर ने तीन लाख के सिक्यूरिटी चेक नहीं दिए। कंपनी से ईएमआई आखिरी बार 3 जून 2014 को उसे मिला, उसके बाद से कुछ भी नहीं मिला। उसने बताया कि कंपनी के कार्यक्रम में वह गिप्पी ग्रेवाल से भी मिला था। आशंका है कि कंपनी ने औरो से भी लाखों ठगे हैं।
गिप्पी सहित सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है, जिनके नाम की शिकायत मिली है। उन सभी से पूछताछ करेंगे। -गुरजीत सिंह रोमाणा, डीएसपी(सिटी) , बठिंडा
शिकायत में लक्की निवासी अमरपुरा बस्ती ने लाइव ट्रेडिंग इंडिया पर 5 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा कि 17 अक्टूबर 2013 को कंपनी के ब्रांच मैनेजर अमनदीप सिंह, जगजीत सिंह, बबलू, अशोक कुमार आदि उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसे कंपनी में एक लाख रुपए लगाने की सलाह दी। ये भी कहा कि 12 महीने तक 10 फीसदी ब्याज मिलेगाा। फिर एक लाख रुपए भी वापस हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ऐसे की गई ठगी