पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यो यो टाइगर्स की एकतरफा जीत

यो यो टाइगर्स की एकतरफा जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेववर्ल्ड कबड्डी लीग का पच्चीसवें मैच यूनाइटेड सिंग्स ने अपने नाम कर लिया, टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी यो यो टाइगर्स को 32 अंकों से भारी अंतर से हराया। इस मुकाबले में शुरु से ही बढ़त बनाने वाली यूनाइटेड सिंग्स ने 67 अंक लिए जबकि यो यो टाइगर्स पूरी जोर आजमाइश के बावजूद भी 37 अंक ही बना पाई।

हॉकी एस्ट्रोटर्फ के मैदान में हो रहे कबड्डी लीग के तीसरे दिन के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहली रेड यूनाइटेड सिंग्स के रेडर कप्तान संदीप सिंह संधू कबड्डी डालने गए और पहला पॉइंट लिया, बदले में यो यो टाइगर्स के रेडर ने भी एक पॉइंट के साथ खाता खोला। शुरुआात से ही यूनाइटेड सिंग्स हावी रही और फर्स्ट हाफ में यो-यो टाइगर्स यूनाइटेड सिंग्स का अंक क्रमश: 8 18 रहा जोकि सेकंड हाफ में 19 32 जबकि ब्रेक में यह अंतर 28 50 पर अा गया जोकि मैच समाप्त होने पर 35 67 पर पहुंचा और यूनाइटेड सिंग्स ने भारी-भरकम 32 अंकों से जीत दर्ज की।