कैंप में 75 लोगों का चेकअप
मानसा | तलवंडीसाबो पावर लिमिटेड की तरफ से गांव धिंगढ़ में हेल्थ स्ट्रीट अस्पताल बठिंडा के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान डॉ. रितेश ने 75 लोगों का हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को दवाईयां मुफ्त वितरित की गई। इस मौके पर कंपनी के लोक सेवा अधिकारी विशाल अग्रवाल अन्य भी उपस्थित थे।