- Hindi News
- बैंक इंप्लायर्स ने यूनियन बैंक के बाहर प्रदर्शन कर जताया विरोध
बैंक इंप्लायर्स ने यूनियन बैंक के बाहर प्रदर्शन कर जताया विरोध
आलइंडिया बैंक इंप्लाइज के नेतृत्व में सोमवार शाम को बैंक कर्मचारियों अधिकारियों ने यूनियन बैंक माल रोड के बाहर एकत्रित होकर निजी बैंक स्थापित किए जाने के सरकार के फैसले के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सचिव कामरेड पवन जिंदल ने सरकार से निजी बैंक और पेमेंट बैंक खोलने के लिए लाइसेंस नहीं देने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की और अधिक शाखाएं नहीं खोलने की मांग की गई। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भारतीय रिजर्व बैंक पब्लिक सेक्टर का निजीकरण करना चाहती है। सरकार खुद ही बैकिंग क्षेत्र को प्राइवेट हाथों में देने की कोशिश कर रही है। शहरों और महानगरों में कारपोरेट घरानों द्वारा निजी बैंक खोलने ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट एजेंसियों के हाथ में बैंक खोलने से पब्लिक सेक्टर के बैंकों का विस्तार बंद हो जाएगा। रैली को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के कामरेड एनके बंसल, सुनीता आहुजा, राकेश जैन, कमल सचदेवा, पंजाब नेशनल बैंक के केके सिंगला, प्रेम भूषण अरोड़ा ने भी संबोधित किया।
पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्य इंडियन बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए।