जसपाल सिंह बने बठिंडा शहरी के प्रधान
बठिंडा | फिजीकलहैंडीकैप्ड एसोसिएशन की एक मीटिंग में पंजाब सरकार की आलोचना की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार एसोसिएशन की मांगों को पूरा नहीं करेगी तो वे संघर्ष करने के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार प्रशासन की होगी। मौके पर सदस्यों ने कहा कि पहले की कुदरत की मार का शिकार हुए अंगहीन व्यक्तियों को समय पर सरकार भी रोजी रोटी देने की बजाय उन पर अत्याचार कर रही है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भुखमरी बेरोजगारी का शिकार हो रहे अंगहीनों को बादल सरकार उनके बनते हक नहीं दे रही है। कहा कि सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिये अगली रूप रेखा तैयार करने को लेकर एसोसिएशन ने 21 सितंबर को अगली बैठक बुलाई है। इस दौरान जिला इकाई के चुनाव में जिला प्रधान गुलाब सिंह के अलावा, प्रगट सिंह, कर्मजीत सिंह, राजवीर भागीवांदर, गुरजंट बल्लुआना गुरदीप सिंह को सर्व सम्मति से कार्यकारी कमेटी मेंबर चुना गया। जसपाल सिंह को बठिंडा शहरी का प्रधान चुना गया।