पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"पानी के लिए होगा तीसरा विश्व युद्ध\'

\"पानी के लिए होगा तीसरा विश्व युद्ध\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीजनलकृषि अनुसंधान केंद्र बठिंडा के डॉयरेक्टर डॉ.जगदीश ग्रोवर की अगुवाई में शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान किसानों ने हाड़ी की फसलों की बिजाई का समय होने के कारण गेहूं, चने आदि के बीजों की जमकर खरीददारी की। इसके अलावा ऑर्गेनिक वस्तुओं की भी काफी खरीदारी की गई। मेले में राज्यसभा सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ मुख्य मेहमान और पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी की प्रबंधकीय बोर्ड मेंबर करमजीत कौर दानेवालिया विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे। मेले की प्रधानगी यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ.बलदेव सिंह ढिल्लों ने की। इस अवसर पर सांसद बलविंदर सिंह भूंदड ने कहा कि इन मेलों से हम खेतीबाड़ी के लिए तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। सांइसदानों द्वारा किए जाने वाले तजुर्बों के बारे में हम जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा, क्योंकि भूजल का स्तर गिरने से कई देशों-प्रदेशों में पानी की किल्लत पैदा हो रही है। इसलिए हमें पानी का संयम से इस्तेमाल करना होगा और जल स्रोतों को संभालना होगा। इसके लिए लोगों में चेतना पैदा करनी होगी। उन्होंने युवाओं को नशों से बचने के लिए अपील की। डॉ.बलदेव सिंह ढिल्लों ने कहा कि अच्छे उत्पादन के मुख्य आधार मयारी बीज होते हैं। इसलिए हमें किसी भी प्रमाणित अदारे से ही बीजों की खरीद करनी चाहिए। इसलिए किसान मेले का उद्देश्य -खालस सुधरे बीज अपनाओ, खर्चे घटाओ मुनाफा वधाओ- रखा गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में रही तबदीलियों ने किसानों की चिंता बढ़ाई है। हमें धान की पराली का भी सही इस्तेमाल करना होगा। पराली को निपटाने के लिए किसानों को यूनिवर्सिटी की सिफारिशों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि अपने घर के लिए सब्जियों की पैदावार खुद करनी होगी। इससे जहां हमारी सेहत ठीक रहेगी, वहीं प्रदेश का डेढ़ लाख हेक्टेयर रकबा फसली विभिन्नता में भी जाएगा। विशेष मेहमान करमजीत कौर दानेवालिया ने कहा कि हमें झूठी शानो-शौकत से दूर रहना होगा। घर की संभाल के साथ साथ औरत का खेती के कामों में भी योगदान होना चाहिए। पहली बार किसान मेले में इतनी ज्यादा तादाद में महिलाएं देखने को मिली। प्रसार शिक्षा के निदेशक डॉ.हरविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि हमें यूनिवर्सिटी की सिफारिशों की हूबहू पालना करनी चाहिए।

मेले में आए छोटे कद के ट्रैक्टर को देखने के