- Hindi News
- 29 को बादल और मोदी के पुतले फूकेंगी कांग्रेस:जीरा
29 को बादल और मोदी के पुतले फूकेंगी कांग्रेस:जीरा
29सितंबर को कांग्रेस के किसान सेल की तरफ से सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके जाएंगे। इस बात का एेलान कांग्रेस के किसान सेल के प्रदेश प्रधान इंद्रजीत सिंह जीरा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया। वो तलवंडी साबो जोन के किसानों के साथ बैठक करने के लिए बठिंडा आए हुए थे। उन्होंने कहा कि किसान सेल द्वारा प्रदेश भर में केंद्र राज्य सरकार के पुतले फूकें जा रहे हैं। बठिंडा में भी जिला स्तर पर ये एक्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान में नमी की मात्रा 15 फीसदी से घटाकर 14 फीसदी कर दिया है और जो नमी पहले 18 फीसदी थी, उसे अब घटाकर 17 फीसदी कर दिया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इसको 14 से बढ़ाकर 16 फीसदी दूसरी नमी को 17 फीसदी से बढ़ा कर 20 फीसदी किया जाए। उन्होंने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में 50 रुपये की वृद्धि लोगों के साथ मजाक है। धान के समर्थन मूल्य में 200 रुपए की वृद्धि की जाए और 200 रुपये सरकार की तरफ से बोनस दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण किसानों का जो नुकसान हुआ है। उसके लिए 25000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बासमती का समर्थन मूल्य कम से कम 3500 रुपए करने की भी मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान मोहन लाल झुंबा, जिला प्रधान देहाती गुरा सिंह तुंगवाली आदि मौजूद थे।
कांग्रेस के नेता इंद्रजीत सिंह जीरा संबोधन करते हुए।