पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान समेत कई सोशलवर्क में सक्रिय है समृद्ध जीवन फाउंडेशन

रक्तदान समेत कई सोशलवर्क में सक्रिय है समृद्ध जीवन फाउंडेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समृद्धजीवन फाउंडेशन का कहना है कि लोगों के जीवन को उन्नत बनाना फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है। संस्थापक डा. महेशजी मोतेवार समाज हित को हमेशा मुख्य मकसद में रखते आए हैं। समृद्ध जीवन फाउंडेशन पिछले कई सालों से सामाजिक कार्य करता रहा है। समाज हित के प्रति मा. डा. महेशजी मोतेवार की जागरूकता के कारण ही उनके जन्मदिन केअवसर पर हर साल समृद्ध जीवन फाउंडेशन की तरफ से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में एकत्रित हुए रक्त को अस्पतालों को मुफ्त में सुपुर्द किया जाता है ताकि इससे कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके। यही समृद्ध जीवन फाउंडेशन की भावना और उद्देश्य है। फाउंडेशन के इस काम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर इसकी सराहना भी की है।

फाउंडेशन के प्रवक्ताओं ने कहा कि फाउंडेशन पिछले काफी समय से समाजसेवा में सक्रिय है। रक्तदान शिविर, चश्मा वितरण, पुणे में नवजीवन अंध पाठशाला, आंबेगांव स्कूल को आर्थिक मदद, 175 विकलांग व्यक्तियों को ट्राई-साइकिल भेंट, धनकवड़ी में दिल के रोगियों को आर्थिक मदद, शहीद जवानों की वीर नारियों को आर्थिक सहायता करती है। छात्रों को नोटबुक और किताबों का वितरण, पिछले 10 साल से मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा फाउंडेशन के मुख्य काम हैं। प्राकृतिक आपदा और राष्ट्रीय संकट के समय भी फाउंडेशन की तरफ से विशेष सहायता दी जाती है। रक्तदान एक श्रेष्ठ दान है, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी फाउंडेशन काम कर रहा है। इसके लिए शिविर से पहले लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है। यह रक्तदान शिविर फाउंडेशन की तरफ से अपने संस्थापक के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लगाया जाता है। इसमें केवल समाजसेवा का भाव है कोई व्यवसायिक महत्व नहीं है।