- Hindi News
- पूर्व अकाली पार्षद समेत चार लोगों पर केस दर्ज
पूर्व अकाली पार्षद समेत चार लोगों पर केस दर्ज
जमीनकी जाली रजिस्ट्री करवाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व अकाली पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया है। मामले की तफसील के अनुसार तहसीलदार के सामने मरे हुए लोगों की जगह फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर जमीन को बेचने का आरोप है। इस संबंध में गांव तियौणा के रहने वाले विजय कुमार उसके भाई प्रेम कुमार ने थाना सिविल लाइन में दी शिकायत में बताया है कि गांव तियौणा से झुंबा के बीच उनके पूर्वजों की 6 कनाल 13 मरला जमीन है। जिस पर कई सालों तक उनके पूर्वजों का कब्जा रहा है। इसके बाद 1976 में अदालत के जरिये उनके बुजुर्गों गोपी मल, मूर्ति देवी, पिरथी राम को जमीन का कब्जा मिल गया। जिन्होंने इस जमीन बूटा सिंह, प्यारा सिंह, लालो, लभो लत्थो निवासी तियौणा से गहने पर ली थी। लेकिन कागजों में जमीन बूटा सिंह, प्यारा सिंह समेत कुछ और लोगों ने जिनकी मौत करीब 10 साल पहले हो चुकी है के नाम बोलती रही। जनवरी 2014 में उन्हें पता चला कि उक्त जमीन का इंतकाल कुछ फर्जी लोगों के नाम हो गया है। इस काम को अंजाम देने में एक अकाली पार्षद ने तहसील कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से 15 जनवरी 2014 को उक्त जमीन अपने नाम करवा ली।
पुलिस ने टेक सिंह खालसा पूर्व पार्षद बठिंडा, निर्मल सिंह निवासी खेता सिंह बस्ती, मोदन सिंह गोबिंदपुरा और मनमोहन सिंह बठिंडा 3 अन्य पर पर्चा दर्ज कर लिया है।