पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यो यो टाइगर्स ने पंजाब थंडर्स को दी मात

यो-यो टाइगर्स ने पंजाब थंडर्स को दी मात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा वॉरियर्स ने रॉयल किंग्स को 64-42 से दी मात

यो-यो टाइगर्स के रेडर को रोकने का प्रयास करते पंजाब थंडर्स के स्टॉपर्स।

बठिंडा. यहांआयोजित कबड्डी लीग में पहले दिन खेला गया दूसरा मैच खालसा वॉरियर्स ने जीत लिया है और रॉयल किंग्स खालसा वॉरियर्स क्रास नहीं कर पाए। खालसा वॉरियर्स की ये पांचवीं जीत है। पांचवे मैच में भी खालसा वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें खालसा वॉरियर्स के खिलाड़ी गगनदीप सिंह ने 19 डाली और 19 ही अंक प्राप्त किए। किसी एक भी पर उनको कोई जाफी रोक नहीं पाया। इसी प्रकार इसी ही टीम के जाफी करमजीत सिंह को बेस्ट स्टॉपर के खिताब से नवाजा गया है। उन्होंने कुल 6 जफफे लगाए।

गुरप्रेम लहरी. बठिंडा

बठिंडा के गवर्नमेंट कॉलेज के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर वर्ल्ड कबड्डी लीग का रोमांच शनिवार को शुरु हो गया। लीग का पहला मैच यो यो टाइगर्स और पंजाब थंडर्स की टीमों के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में यो यो टाइगर्स ने पंजाब थंडर्स को 61 के मुकाबले 58 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया।

मैच के शुरू में मुकाबला बराबर चलता रहा। कोई भी रेडर रोका नहीं जा सका। फिर पंजाब थंडर्स ने हनी सिंह की टीम यो-यो टाइगर्स का रेडर रोक कर जाफी ने अंक हासिल किया। मैच के आधे समय तक पंजाब थंडर टीम ने यो यो टीम ने अपना दबदबा बना लिया और 31-24 अंकों से सात अंक आगे रहे। लेकिन जैसे ही आधा समय पूरा हुआ तो यो-यो टाइगर्स जोश में गए और पंजाब थंडर टीम पर टूट पड़े।

पहले उन्होंने अपने सात अंक रिकवर किए और बराबरी पर गए। इसके बाद उन्होंने अपना हमला जारी रखा और मैच को 61-58 के अंतर से जीत लिया। मैच की अंतिम रेडों पर पंजाब थंडर टीम ने काफी शोर भी मचाया कि ये अंक उनका बनता है। लेकिन री-पले में अंक यो यो के खाते में चला जाता। ऐसे में उनकी हर रेड पर अपील को प्रबंधकों ने हलके में लेना शुरू कर दिया और कई दफा उनकी अपील पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका फायदा दूसरी टीम को मिला।