पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुसाइड करने वाली छात्रा के घर वालों ने किया प्रदर्शन

सुसाइड करने वाली छात्रा के घर वालों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. प्रेमी के धोखेबाज कहने से दुखी सुसाइड करने वाली छात्रा के मामले में शनिवार को सुबह मृतका के घर वालाें ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिवार वालों ने कहा कि बेटी की मौत के लिये जिम्मेदार आरोपी लड़के पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।
वे तब तक अपनी लड़की का संस्कार नहीं करेंगे जब तक पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं करती। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने थाना कैनाल में आरोपी युवक युवराज के खिलाफ धारा 306 यानि आत्म हत्या के लिये मजबूर करने का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि महाराजा टेक्नीकल काॅलेज की छात्रा ने युवराज के धोखेबाज कहे जाने पर जहर निगलकर जान दे दी थी। पहले इस मामले में वर्धमान पुलिस चौकी ने धारा 174 की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया था।वर्धमान चौकी इंचार्ज एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है।