पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परसराम नगर में सिलेंडर से गैस निकालने वाले कारिंदे को दबोचा

परसराम नगर में सिलेंडर से गैस निकालने वाले कारिंदे को दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भटिंडा. परसरामनगर स्थित एक गैस एजेंसी के कारिेंदे को शनिवार को लोगों ने उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया जब वह लाल सिंह बस्ती में स्थित एक मकान में सिलेंडर से गैस निकाल रहा था।

इसी बीच जब मामले की जानकारी गैस एजेंसी के प्रबंधकों को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गये और कारिंदे को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गये। वहीं लोगों का आरोप है कि एजेंसी प्रबंधक भी गैस की चोरी में बराबर के कसूरवार हैं।

गैस कारिंदे की इस करतूत के खिलाफ लोगाें ने प्रदर्शन भी किया। यहां प्रदर्शन कर रहे आत्मा सिंह, खरैती लाल, गुरपाल कौर, परमजीत कौर ने कहा कि लाल सिंह बस्ती के पास ही उक्त गैस एजेंसी का गोदाम है। गैस एजेंसी का कारिंदा गोदाम से सिलेंडर लेने के बाद गली नंबर 34 में स्थित मकान में भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकाल लेता था।