पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़त कश्मीरियों के लिए बठिंडा से जाएगा खाना

बाढ़ पीडि़त कश्मीरियों के लिए बठिंडा से जाएगा खाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए सीपीएस सरूप चंद सिंगला भी आगे आए हैं। उनके घर पर बाढ़ पीडि़तों तक पहुंचाने वाली खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। उनके साथ अमरनाथ यात्रा वेलफेयर के सदस्य भी सहयोग दे रहे हैं। सीपीएस सिंगला के घर पर उनके परिवार की ओर से 2 हजार के करीब पैकेट जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। यह लंगर रविवार को जीत पैलेस से सीपीए सिंगला की ओर से रवाना किया जाएगा।
वहीं सीपीएस सिंगला ने अपने सहयोगियों के साथ लंगर तैयार किया। उन्होंने कहा कि वह रास्ता खुलने पर अपने साथियों समेत वहां का दौरा करेंगे। जो घर पानी के क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी मरम्मत करवाने के लिए नए मकान बनाकर देने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने डीसी को कहा कि यहां पर फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। ताकि अगर जिले का कोई वासी वहां पर फंसा हुआ है तो उसकी रिपोर्ट वहां पर दर्ज करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि अगर कोई दानी सज्जन किसी भी प्रकार की सहायता करना चाहता है तो वह बरनाला रोड पर स्थित जीत पैलेस में जमा करवा सकता है। उनका जमा करवाया हुआ सामान वहां पर पहुंचाना उनकी जिम्मेवारी है। इस मौके पर विनोद सिंगला उर्फ बोदा, नवनीत बंसल डिंपी, मोना, उर्मिल सिंगला, राकेश सिंगला, मोंटी, डिंपी, निर्मल, दविंदर कुमार, नन्ही बच्ची प्राची आदि ने सहयोग दिया।

अच्छी पहल

सीपीएस सिंगला के घर में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए तैयार होता लंगर

बठिंडा | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए संस्थाओं के प्रयास से तैयार किए गए लंगर को जिला प्रशासन ने 33,000 फूड पैकेट भेजे हैं। शनिवार को डीसी डॉ. बसंत गर्ग, एसडीएम दमनजीत सिंह मान ने एयरफोर्स के जरिए उक्त फूड को बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए रवाना किया है। जम्मू में फंसे लोगों को राहत देने के लिए गुरुद्वारा श्री मस्तुआणा साहिब श्री दमदमा साहिब के द्वारा भारी मात्रा में संगत को लंगर तैयार करने के लिए लगाया गया। जहां इसकी पैकिंग की गई, ताकि इसे भेजने में कोई दिक्कत आए। प्रशासन ने इस कुदरती आफत से लोगों को राहत देने के लिए जिले की संस्थाओं को आगे आने की अपील की है। डीसी गर्ग ने बताया कि 14 सितंबर को करीब एक लाख 20 हजार फूड पैकेट मुक्तसर साहिब, बरनाला, संगरूर, मानसा मोगा जिलों के डीसी तालमेल करके एक साथ रवाना करेंगे।