पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धांजलि समागम आज

श्रद्धांजलि समागम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| आर्यसमाज के आधार स्तंभ रहे समाजसेवी वजीर चंद मंगला का विगत 6 सितंबर को निधन हो गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए 14 सितंबर दोपहर 1 बजे आर्य समाज मंदिर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। वजीरचंद मंगला सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक और कई वर्षों तक आर्यसमाज के प्रधान रहने के साथ साथ पिछले 15 वर्षों से डीएवी कॉलेज बठिंडा के प्रधान थे। इसके अलावा वे कपड़ा मार्केट थोक बाजार के संचालक भी रहे। उन्होंने अपने शरीर को आदेश मेडिकल कॉलेज बठिंडा को रिसर्च के लिए दान कर दिया था।