पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अत्याचार बढ़ने पर भक्तों की रक्षा को भगवान लेते हैं अवतार

अत्याचार बढ़ने पर भक्तों की रक्षा को भगवान लेते हैं अवतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडारेलवे कॉलोनी में स्थित हरिहर उदासीन आश्रम में श्री हरिहर महाराज के परम सान्निध्य में आयोजित श्री मद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा करते हुए पंडित विनोद कुमार शुक्ला (ग्राम टिहरी जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश) ने फरमाया कि भगवान जन्म तब लेते हैं जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बुरी प्रवृत्ति के लोग बढ़ जाने के बाद भगवान अवतार लेकर दुष्टों का समाप्त कर सज्जनों की रक्षा करते हैं। जब जब होय धर्म की हानि। बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी। तब तब धरि प्रभु विविध शरीरा। हरही सकल सज्जन भव पीरा। उन्होंने कहा कि अत: सज्जन बनकर धर्म को आगे बढ़ाओ प्रभु (गोविंद) आपका सहयोग करेंगे। इस कार्यक्रम में पंडित मदनलाल भी सम्मिलित हैं।