पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए दस हजार पैकेट भेजेगी होटल एसोसिएशन

बाढ़ पीड़ितों के लिए दस हजार पैकेट भेजेगी होटल एसोसिएशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बठिंडा होटल, रेस्टोरेंट एंड रिजोर्ट एसोसिएशन की एक बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई। बैठक के दौरान होटल एसोसिएशन की तरफ से बाढ़ पीडितों की मदद के लिए दस हजार खाने के पैकेट श्रीनगर भेजने का बीड़ा उठाया गया।

एसोसिएशन के प्रधान सतीश अरोड़ा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा गोनियाना रोड पर स्थित डीफ एंड डंब स्कूल से 14 और 15 सितंबर को सुबह 9 बजे वायु सेना के जहाज द्वारा पांच-पांच हजार खाने के पैकेट श्रीनगर भेजे जाएंगें। इस नेक कार्य में प्रत्येक होटल संचालक अपना योगदान डालेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। धर्म मजहब को भूल कर सिर्फ इंसानियत का धर्म निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसीबत के वक्त काम आना ही सच्ची इंसानियत है। एसोसिएशन जितनी संभव हो सके बाढ़ पीडितों की मदद करेगी।

इस बैठक में स्वदेश गोयल, गगन, विक्रमजीत सिंह बाहिया, सिकंदर गोयल, संजीव वर्मा, जगजीत सिंह हुंदल, अश्वनी कुमार, अमित रमोला, तरुण गुप्ता, अशोक सिंगला, अरूण सहगल, अरीश कुमार, हितेश गर्ग, रमेश सरदाना, नंद लाल छाबड़ा, राजेश गुप्ता, राहुल अरोड़ा, सुदर्शन गुप्ता, कमल गुप्ता, चौधरी प्रताप सिंह, रोहित अग्रवाल, संदीप बांसल, कपिल पाहुजा, विजय काटिया, रविंद्र टेनी, संदीप सरदाना, रोहित सरदाना आदि उपस्थित थे।