पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटर से पानी पी रहे थे सरकारी स्कूल के बच्चे

मोटर से पानी पी रहे थे सरकारी स्कूल के बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|शहर केकुछ स्कूलों का दौरा करने पर पता लगा कि बच्चे जमीनी पानी पीने के अलावा टूटियों से पानी पी रहे थे। शहर के संजय नगर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चे मोटर से पानी पी रहे थे। जबकि स्कूल में लगा हुआ आरओ खराब पड़ा था। स्कूल के इंचार्ज के अनुसार आरओ समाजसेवी संस्था ने दिया था। जिस पर अब 15 से 20 हजार का खर्च आता है। वहीं अमरपुरा बस्ती के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में बच्चे टूटियों से पानी पीते हुए दिखाई दिए। इसके अलाव परस राम नगर के स्कूल में भी आरओ खराब ही पड़ा था। स्कूल में बच्चे हैंडपंप से पानी पीते हुए दिखाई दिए। वहीं स्कूल के इंचार्ज ने बताया कि आरओ खराब हो गया है। इसको ठीक करवाने के लिए विभाग से संपर्क किया जाएगा। प्रताप नगर के स्कूल में बच्चों को आरओ वाला पानी दिया जा रहा था। शहर के अन्य सरकारी स्कूलों में इसी प्रकार के हाल हैं। जहां पर बच्चों की सेहत का कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

परस राम नगर के स्कूल में हैंडपंप से पानी पी रहे बच्चे।

अमरपुरा बस्ती के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मे ंटूटियों से पानी पी रहे बच्चे।

परस राम नगर के सरकारी स्कूल में बच्चे वाटर कूलर से पानी पीते हुए दिखाई दिए। लेकिन वहां पर आरओ खराब पड़ा हुआ था।