पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों पर हमले के विरोध में बार एसो. हड़ताल पर

वकीलों पर हमले के विरोध में बार एसो. हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसामें वकीलों पर हुए हमले और फगवाड़ा में वकीलों के चेंबर गिराने के विरोध में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहे। इसके चलते अदालती काम-काज पर गहरा असर पड़ा।

शुक्रवार को बार एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान नवदीप सिंह जीदा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में बार एसोसिएशन फगवाड़ा, मुक्तसर बठिंडा के एडवोकेट डॉ.राव पीएस गिरवर के मामलों पर विचार विमर्श किया गया। बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट कंवलजीत सिंह ने बताया कि फगवाड़ा में प्रशासन ने वकीलों के चेंबर को गिराने की कार्रवाई शुरू की है। जिसके चलते फगवाड़ा बार एसोसिएशन ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल का आह्वान किया था। प्रधान नवजीत सिंह जीदा ने बताया कि कुछ दिन पहले बठिंडा के एडवोकेट डॉ.राव पीएस गिरवर पर मानसा में कुछ लोगों ने हमला किया था। लेकिन इस मामले में मानसा पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं की।

इसके अलावा मुक्तसर से भी हड़ताल के लिए कॉल किया गया था। हालांकि जिला बार की तरफ से अदालत में वकीलों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि आम लोगों को तारीख भुगतने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

फिर भी बहुत हद तक अदालत का कामकाज प्रभावित हुआ। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रवीन कौर खजांची लखविंदर सिंह भी मौजूद थे।