- Hindi News
- ग्रामीण खेत मजदूर संगठन ने दी सरकार को कड़े संघर्ष की चेतावनी
ग्रामीण खेत मजदूर संगठन ने दी सरकार को कड़े संघर्ष की चेतावनी
पेंडूखेत मजदूर संगठनों के सांझा मोर्चा की ओर से प्रदेश के तमाम बीडीपीओ कार्यालयों के बाहर जारी सिलसिलेवार रोष प्रदर्शन शुक्रवार को संपन्न हो गया। आखिरी दिन जिला बठिंडा के भगता भाईका, रामपुरा, तलवंडी साबो बठिंडा ब्लाक विकास पंचायत अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरने लगाकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजे गए। इस कड़ी में 22 को फूल, 23 को नथाना 24 सितंबर को संगत मंडी बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरने दिए जा चुके हैं।
वक्ताओं ने कहा कि मजदूर मोर्चा की ओर से जल्दी प्रांतीय बैठक बुलाई जा रही है जिसमें संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि गरीब बेजमीन दलित मजदूरों की मांगें पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों को देहाती मजदूर सभा के महीपाल सिंह मिट्ठू सिंह घुद्दा, कुलहिंद खेत मजदूर यूनियन के गुरचरण सिंह भगता हरबंस सिंह उग्गे, पेंडू मजदूर यूनियन मशाल के दरबारा सिंह, बलवीर सिंह, पंजाब खेत मजदूर सभा के एडवोकेट सुरजीत सिंह सोही, मजदूर मुक्ति मोर्चा के भगवंत सिंह हरविंदर सिंह सेमा, क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के सुखपाल सिंह कुलवंत सिंह, कीरती मजदूर यूनियन के जीता सिंह आदि ने संबोधित किया।
पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।