- Hindi News
- रिश्वतखोरी रोकने को विजिलेंस टीम कर रही चेकिंग
रिश्वतखोरी रोकने को विजिलेंस टीम कर रही चेकिंग
बठिंडा |आम जनताको सरकारी दफ्तरों में परेशानी नहीं हो और रिश्वतखोरों पर नकेल कसी जा सके। इसके लिए विजिलेंस ब्यूरो द्वारा विभिन्न विभागों में ज्वाइंट चेकिंग शुरू की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस विभाग के एसएसपी सुखदेव सिंह चहल ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से आम किसानों को सहूलियत देने के मकसद से जमीन की निशानदेही के लिए राइट टू सर्विस एक्ट के तहत 45 दिन का समय तय किया गया है। इसलिए आम लोगों किसानों की निशानदेही संबंधी दी गई दरखास्तों की जांच पड़ताल की जा रही है ताकि लोगों को इस एक्ट का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि बीते आठ अगस्त को डीएसपी भूपिंदर सिंह ने नायब तहसीलदार जैतो की हाजिरी में अब तक लंबित निशानदेही की चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान 164 निशानदेही लंबित पाए गए। वहीं 24 सितंबर को डीएसपी हरजिंदर सिंह ने संगत मंडी के नायब तहसीलदार की हाजिरी में तहसील संगत मंडी में अभी तक लंबित 27 निशानदेही की चेकिंग की। इस जांच में 11 निशानदेही लंबित पाई गई। जिसके संबंध में विभाग की तरफ से किसी कारण का इंदराज नहीं किया गया है।