- Hindi News
- मैगसीपा की तरफ से ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित
मैगसीपा की तरफ से ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित
बठिंडा|पंजाब सरकारके दिशा निर्देश के अनुसार नागरिक चार्टर नागरिक मुखी सेवाओं संबंधी सेहत विभाग की तरफ से बनाए गए नागरिक चार्टर संबंधी मैग सीपा के क्षेत्रिय केंद्र में करवाया गया। मैग सीपा के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर मनदीप सिंह ने नागरिक चार्टर शिकायत निवार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक चार्टर में दृष्टि,मिशन,नागरिक मुखी सेवा उनके समय सीमा, फील्ड दफ्तरों की सूची सेवा प्राप्ति की संकेत उम्मीद होना जरुरी है। उन्होंने बताया कि नागरिक चार्टर अनुसार मुख्य दफ्तर अधीन दफ्तर में लोक शिकायत निवारण ऑफिसर के नाम पता संपर्क नंबर दर्शाने जरुरी है। उन्होंने बताया कि सभी दफ्तरों में शिकायत निवारण के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगें। नोडल ऑफिसर की तरफ से शिकायत निवारण के काम की निगरानी करने के लिए मुख्य दफ्तर में शिकायत डायरेक्टर नामजद किए जाएंगें। सेहत विभाग की तरफ से नागरिक चार्टर संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. कुंदन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेहत विभाग नागरिक चार्टर का मिशन राज में प्रभावशाली तरीके से सुविधा को मुहिया करवाना होगा। इसमें में फाजिल्का,बठिंडा,मोगा,फिरोजपुर के सिविल सर्जन दफ्तर के स्टाफ ने भी भाग लिया।