करवाया बास्केटवॉल का इंट्राम्यूरल
बठिंडा|गुरु काशीयूनिवर्सिटी तलवंडी साबो के फिजीकल एजुकेशन कॉलेज ने बास्केटबाल का इंट्राम्युरल करवाया। इसमें फिजीकल एजुकेशन कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका आरंभ डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. ध्रुव राज गोदारा ने किया। सेमेस्टर के अनुसार करवाए गए इन मैचों में बीपीईए के तीसरे सेमेस्टर की लड़कियां पहले स्थान पर रही। शानदार खेल प्रदर्शन करने वाले लड़कों में कुलविंदर सिंह लड़कियों में मनप्रीत कौर को बेस्ट प्लेयर चुना गया। इन्हें फिजीकल कॉलेज के मुखी डॉ. रविंदर सूमल ने सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. तरलोक सिंह संधू ने फिजीकल कॉलेज की इस गतिविधि की प्रशंसा करते हुए युवाओं को खेल भावना एवं सख्त मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर प्रो. सतपाल सिंह, प्रो. गुरदीप सिंह, प्रो. सुरिंदर कौर माही प्रो. केपीएस माही भी उपस्थित रहे।