- Hindi News
- महिला से फोन पर अश्लील बातचीत करने वाला काबू
महिला से फोन पर अश्लील बातचीत करने वाला काबू
बठिंडा| एकशादीशुदा महिला से फोन पर अश्लील बातचीत करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गांव ढपाली की रहने वाली पीड़ित महिला ने थाना फूल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें महिला ने कहा था कि पिछले कुछ समय से आरोपी राजन गोयल निवासी फूल उसे फोन कर परेशान कर रहा है, वो उसे फोन पर अश्लील बातें करता है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।