पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने निगम चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा ने निगम चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा ने सोमवार को अपने 79 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोमवार को हुई मीटिंग में छह नगर निगमों से तीन के लिए अपने कैंडिडेट्स की घोषणा की है। इनमें पठानकोट, फगवाड़ा और मोगा नगर निगम शामिल हैं।

पार्टी अन्य तीन नगर निगमों के लिए मंगलवार को होने वाली बैठक में बाकी कैंडिडेट्स की सूची जारी करेगी। पार्टी प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि सोमवार को पठानकोट के 39, फगवाड़ा के 26 और मोगा के 14 कैंडिडेट्स की सूची जारी की गई है।

पठानकोटमें कशमकश : भाजपाने पठानकोट के लिए चाहे सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन बाकी कितनी सीटें अकाली दल को दी जाएंगी इस पर फैसला मंगलवार को होगा। जानकारी के अनुसार पठानकोट की चार सीटों को लेकर बीजेपी और अकाली दल में कशमकश चल रही है। इसलिए सोमवार को भाजपा ने सभी सीटों की घोषणा नहीं की।

अकालीदल की लिस्ट आज : अकालीदल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को कोऑर्डिनेशन कमेटी के मेंबर महेशइंदर गरेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और सुच्चा सिंह लंगाह के साथ सलाह करके अकाली दल के उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं। उम्मीद है कि अकाली दल मंगलवार नगर निगम की सभी सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन