पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव प्रक्रिया से अफसर अंजान

चुनाव प्रक्रिया से अफसर अंजान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम चुनाव में सिर्फ 13 दिन बाकी हैं, लेकिन चुनाव अफसर चुनावी प्रक्रिया को लेकर अभी तक अपडेट नहीं है। रिटर्निंग अफसर तक को यह नहीं मालूम है कि उम्मीदवारों के खर्चे की लिमिट कितनी है। बीएलओ को भी नहीं मालूम है 11 फरवरी तक वोट बनने हैं या नहीं। इस कारण वो भी असमंजस में हैं। सोमवार को बीएलओ बठिंडा एसडीएम से मिलकर चुनाव में अपनी भूमिका पर चर्चा की।

लोसचुनाव का 7 लाख 17 हजार बाकी : नगरनिगम चुनाव भी उधारी पर ही होने के आसार हैं। क्योंकि अभी तक तो चुनाव डयूटी देने वाले अमले को लोकसभा चुनाव की बकाया राशि भी नहीं मिली है। इसके चलते अधिकारियों में रोष है। लोकसभा चुनाव का 7 लाख 17 हजार 100 रुपये बाकी है। इनके अलावा अभी तक रिटर्निंग अफसर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भी मान भत्ता नहीं मिला है।

बकाएराशि का पेमेंट किया जाए : बीएलओने एसडीएम बठिंडा दमनजीत सिंह मान को मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि लोग उनको वोटें बनवाने की मांग कर रहे हैं। पर अभी तक विभागी तौर पर उनको कोई हिदायतें नहीं दी गई है कि 11 फरवरी तक वोट बनेंगे या नहीं। उन्होंने कहा उनका बकाया राशि भी पहल के आधार पर दिलाई जाए। इसके अलावा उनको दूसरी डयूटी से निजात दिलाई जाए। बीएलओ यूनियन के प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि बीएलओ की डयूटी संशोधन के बिना अन्य सरकारी कामों पर लगाई जाए।

एसडीएम को मांगपत्र सौंपते हुए बीएलओ यूनियन के पदाधिकारी।