पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद ने किए 22 प्रत्याशी अनाउंस

शिअद ने किए 22 प्रत्याशी अनाउंस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | डीसी डॉ.बसंत गर्ग ने बताया कि पंजाब चुनाव आयोग द्वारा नगर कांउसिल नगर पंचायतों के आम चुनाव 25 फरवरी को कराने की संभावना है। इसका नोटिफिकेशन 10 फरवरी को होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कमिशन की हिदायतों के अनुसार 10 फरवरी से 13 फरवरी तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से 3 बजे तक दाखिल करा सकते हैं।
14 फरवरी को नामांकन पत्रों की पड़ताल की जाएगी और 16 फरवरी तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे।
इसी दिन शाम को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। नगर कांउसिल रामपुरा के लिए एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल,नगर पंचायत महराज तहसीलदार संधूरा सिंह,भाई रूपा के लिए नायब तहसीलदार बलजिंदरपाल कौर,नगर पंचायत कोठा गुरु के लिए कार्यकारी इंजीनियर इंद्रजीत सिंह,नगर कांउसिल मलूका के लिए सतनाम सिंह,भगता,नगर कांउसिल गोनियाना नगर पंचायत नथाना के लिए तहसीलदार कुलदीप सिंह,नगर कांउसिल संगत के लिए तहसीलदार इकबाल सिंह,नगर पंचायत लहरा मुहब्बत नगर कांउसिल भुच्चो के लिए कार्यकारी इंजीनियर जेएस चहल, नगर कांउसिल कोटफत्ता नगर पंचायत कोटशमीर के लिए एक्सीयन नीरज भंडारी, अपने दफ्तरों में नामांकन दाखिल कराएंगे।
एडीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि नगर कांउसिल नगर पंचायतों के लिए 226 वार्डों के लिए कुल 252 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस चुनाव में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। पोलिंग सुबह 8 बजे से शाम तक होगी। पोलिंग के तुरंत बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

प्रदेश ईकाई चंडीगढ़ से मंगलवार को करेगी घोषणा

^हमेंटिकट के लिए आवेदन करने वाले सभी दावेदारों का इंटरब्यू लिया है और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कमेटी को सौंप देंगे। टिकटों की घोषणा चंडीगढ़ से मंगलवार को होगी। संदीपरिणवा, बठिंडा प्रभारी, भाजपा
भाजपा में टिकटों के लिए घमासान

नगरनिगम चुनाव के लिए ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और सीपीएस सरूप चंद सिंगला ने सोमवार को शिअद कोटे के 28 वार्डों में से 22 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी। 14 पूर्व पार्षदों को ही इस बार प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि 8 वार्डों में नए चेहरे उतारे हैं।
6 वार्डों के टिकट डिक्लेयर नहीं किए हैं। संभावना है कि मंगलवार शाम तक फैसला होगा। शहर के कुल 50 वार्ड में से 22 वार्ड पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। सूत्रों के मुताबिक शिअद 8 वार्ड में भी नए चेहरे उतारेगा। बगावत के डर से प्रत्याशियों की घोषणा में देरी की जा रही है। इस बार शिअद 50 फीसदी नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारेगा। शिअद ने 8 पूर्व पार्षदों की टिकट काटे।

पूर्वप्रधान भुल्लर और शहरी प्रधान नहीं लड़ेंगे चुनाव : 1979से शिअद से चुनाव जीतकर पार्षद बनते रहे और पूर्व कौंसिल में प्रधान रह चुके वरिष्ठ नेता भुपिंद्र सिंह भुल्लर का वार्ड नई वार्डबंदी से तोड़ने से इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए टिकट ही अप्लाई नहीं किया।
उनके वार्ड से नीलम जिंदल को टिकट मिला है। शिअद के शहरी प्रधान पूर्व पार्षद दलजीत सिंह बराड़ के वार्ड को भी महिला रिजर्व किए जाने से वे भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। शिअद ने उनकी प|ी राजप्रीत कौर को वार्ड 14 से उतारा है।

मेयरके नजदीकी पार्षदों के टिकट कटे : पूर्वमेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमन के नजदीकी रहे पार्षदों के टिकट इस बार कटे हैं। पूर्व पार्षद टेक सिंह खालसा और मनजीत सिंह दोनों को टिकट नहीं मिला। वार्ड 11 से पूर्व पार्षद मनजीत सिंह, 27 से टेक सिंह खालसा, 48 से दरबारा सिंह, 38 से खेम सिंह माकड़, 42 से दर्शन कौर फुल्लोमिट्ठी, 50 से सुरिंद्र पाल कौर, 31 से गुरप्रीत कौर का टिकट कट गया है।

शहर के इन 8 वार्ड के टिकटों पर फैसला अभी नहीं हुआ

वार्डनंबर 7(जुझार, सिंह नगर, गुरु तेगबहादुर नगर, भारत नगर्), वार्ड 31( बाल्मीकि चौक, राजिंदरा कालेज के पीछे, निहंग छावनी, छज्जूराम वाला गूरुद्वारे के साथ का इलाका), वार्ड 35 (मुलतानिया रोड से दाना मंडी तक, रामबाग 40 फुट रोड, आवा बस्ती 80 फुट रोड से पटियाला रेलवे लाइन तक), वार्ड 37(अमरपुरा मेन रोड गली नंबर 5 से शुरू कर गली नंबर 6 तक, यहां से नरुआना रोड तक का हिस्सा), वार्ड 43(सुर्खपीर रोड, एसएएस नगर गली नंबर 10 से निगम की पशिचम हद से परस राम नगर तक), वार्ड 50(मलोट रोड रेलवे लाइन से कोटकपूरा रेलवे लाइन तक, अंबूजा फैक्ट्री मेन गेट)

वार्ड नंबर 41 से पूर्व पार्षद अंजना रानी टिकट की दावेदारी के लिए इंटरब्यू देने आई थी और दूसरी तरफ इसी वार्ड से अमित चोपड़ा टिकट की दावेदारी ठोकने के लिए पहुंचे थे।

वार्ड 26 से भाजपा नेता राजेश नोनी अपनी प|ी कंचन जिंदल को टिकट दिलाने के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे हुए थे, वहीं पूर्व पार्षद शांति जिंदल भी इंटरव्यू देने के लिए पहुंची थी।

ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और सीपीएस सरूप चंद सिंगला प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए।

भाजपा की टिकट लेने के लिए इंटरव्यू देने वालों की भीड़ देर रात तक लगी रही। उम्मीद है कि भाजपा की सूची आज जारी होगी। फोटो : एसएस सोनू

लोकल बॉडीज़, इलेक्शन

वार्ड नंबर 23 में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल गर्ग अपनी प|ी निर्मला गर्ग को टिकट दिलाने के लिए चंडीगढ़ में डटे हुए हैं तो डा. शिव दत्त गुप्ता अपनी प|ी सुमन गुप्ता को यहां से टिकट दिलाने के लिए देर रात तक भाजपा पैनल के समक्ष इंटरब्यू देने के लिए डटे रहे। इसी वार्ड से पूर्व पार्षद रचना ओवराय भी अपने पति सोनू ओबराय के साथ टिकट के लिए इंटरव्यू देने पहूंची थी।

भाजपा के टिकट लेने के लिए कई उम्मीदवार इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे थे।