- Hindi News
- सौ फुट रोड पर साइकिल सवार को लावारिस पशु ने मारी टक्कर, मौत
सौ फुट रोड पर साइकिल सवार को लावारिस पशु ने मारी टक्कर, मौत
बाबाफरीद नगर निवासी एक व्यक्ति को नार्थ स्टेट की सौ फुट रोड पर एक लावारिस पशु ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस सूचना मिलने परे मौके पर पहुंची मामले की जांच शुरू की है। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की शिनाख्त ऋतेश्वर कुमार के तौर पर हुई जो तंदूरीए का काम करता था। रात को एक समागम में काम खत्म करने के बाद साइकिल पर अपने घर जा रहा था।
नार्थ स्टेट की सौ फुट रोड पर एक लावारिस सांड ने उसे टक्कर मार दी। इससे हादसा ग्रस्त होने से उसकी मौत हो गई है। ध्यान रहे कि इससे पहले भी शहर में कई लोगों की लावारिस पशुओं के कारण हुए हादसों में मौत हो चुकी है।
इस मामले को लेकर माल रोड एसोसिएशन के प्रधान हरजिंदर सिंह मेला ने बठिंडा की अदालत में नगर निगम के खिलाफ केस भी दायर किया हुआ है, जिसमें अदालत ने नगर निगम से लावारिस पशुओं की संभाल के लिए प्रबंध करने पर जवाब मांगा है।