पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में बंद आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

जेल में बंद आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सीआईएस्टाफ ने सेंट्रल जेल में लूटपाट के मामले में बंद एक आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर उसकी निशानदेही से एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी कलां गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी रामपुरा में लूटपाट का मामला दर्ज था। 21 जनवरी 2015 को गुरप्रीत ने खुद को पुलिस के पास सिरेंडर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। बीते दिनों सीआईए स्टाफ बठिंडा पुलिस ने एक पुराने मामले में पूछताछ के लिए आरोपी गुरप्रीत को पुलिस रिमांड पर लिया था।