पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार को शरारती तत्वों ने लगाई आग

घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार को शरारती तत्वों ने लगाई आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | परसरामनगर स्थित संधू सीमेंट वाली गली में एक घर के बाहर खड़ी एक कार को रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घरवालों को जैसे ही इसका पता चला, उन्होंने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया और इसकी सूचना कैनाल कॉलोनी थाने को दी। लखविंदर सिंह उर्फ लक्की वासी परसराम नगर ने बताया कि बीती रात उसने अपनी होंडा सिटी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। देर रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक उनके पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाकर बताया कि उनकी कार में आग लगी हुई है।