कैंसर मरीज के लिए किया रक्तदान
बठिंडा| हिंदूक्रांति दल के युवाओं ने अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज को ब्लड की एमरजेंसी जरूरत पड़ने पर रक्तदान किया। मैक्स अस्पताल में दाखिल मोगा निवासी जोगिंदर सिंह कैंसर का इलाज करा रहे हैं। इसी दौरान उन्हें रक्त की सख्त जरूरत पड़ी, इसकी खबर पाते ही हिंदू क्रांति दल के जिला प्रधान पंकज भारद्वाज ने तुरंत प्रभाव से दल के सरगर्म मेंबर चीनू यादव को अस्पताल भेजकर जोगिंदर सिंह के लिए रक्तदान कराया।