- Hindi News
- पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा के स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान
पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा के स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान
बठिंडा| पंजाबीयूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा में एनएसएस विभाग की ओर से सोमवार को खूनदान कैंप लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. इंद्रदीप सिंह की अगुवाई में सिविल अस्पताल की ब्लड बैंक टीम रक्त एकत्र करने पहुंची। कैंप का उद्घाटन एडीसी सुमित जारंगल ने किया, इस अवसर पर 110 वालंटियरों ने खूनदान किया। कैंप का प्रबंध एनएसएस प्रोग्राम अफसर डॉ. दीप्ति बांसल प्रो. किरणदीप कौर, डॉ. जसपाल सिंह प्रो. मुनीश कुमार ने किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाभ सिंह खीवा ने रक्तदान कर रहे वालंटियरों को शाबाशी दी। कैंप के दौरान डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. हरविंदर सिंह, प्रो. हरमनदीप सिंह, प्रो. हरप्रीत सिंह, प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. सतनाम सिंह, प्रो. गुरबख्शीश सिंह ने भी रक्तदान करके विद्यार्थियों को प्रेरित किया।