नन्हे बच्चों ने जाना कैसे बनता है अखबार
अखबारकी दुनिया से रूबरू होने के लिए सिल्वर ओक्स स्कूल के बच्चों ने सोमवार को दैनिक भास्कर कार्यालय एवं प्रिंटिंग प्रेस का विजिट किया। चौथी कक्षा के 119 बच्चे अपने अध्यापकों की अगुवाई में भास्कर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने खबरें जुटाने, खबरों की एडीटिंग, पेजीनेशन के अलावा अखबार के अलग-अलग डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। छोटे बचों ने खबरों का स्रोत, पेज पर फोटोग्राफ्स लगाने, बड़े साइज का पेपर और कलर करने के बारे में सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा जाहिर की। बच्चों का काफिला इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित भास्कर प्रेस में भी पहुंचा जहां उन्होंने अखबार की प्रिंटिंग मशीन को नजदीक से देखा। बच्चों ने प्लेट मेकिंग से लेकर अखबार छपने तक की सारी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बड़े प्लांट का अवलोकन कर रहे बच्चों ने बेहद रोचकता से सवाल किए, बच्चों ने एक पेपर रोल में अखबार प्रिटिंग की संख्या अखबार छपने में लगने वाले समय और दूरदराज के सेंटरों तक अखबार पहुंचाने के माध्यम के बारे में भी जानकारी ली।
अखबार प्रकाशित प्रिंट होने की जानकारी हासिल करने दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचे सिल्वर ओक्स स्कूल के बच्चे।
भास्कर कार्यालय में अखबार की जानकारी हासिल करते सिल्वर ओक्स स्कूल के बच्चे