बच्चों ने सीखी एडिटिंग की बारीकियां
मालवाकॉलेज के एनएसएस के 90 वालंटियरों ने प्रोग्राम अफसर मनप्रीत टिवाना प्रोग्राम अफसर रमनदीप कौर के साथ भास्कर दफ्तर का दौरा किया। यहां उन्हें दैनिक भास्कर की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
वालंटियरों को बताया गया कि कैसे खबरें कलेक्ट की जाती हैं और कैसे इनवेस्टिगेटिव स्टोरीज बनाई जाती हैं। वालंटियरों को बताया गया कि कैसे एडिटिंग होती है और कैसे पेज डिजाइन किया जाता है। इसके बाद प्रिंटिंग सेंटर में पेज भेज दिया जाता है और वहां से अखबार प्रिंट कर दिया जाता है। लोगों तक अखबार पहुंचाने के लिए भास्कर के कौन से विभाग का क्या काम रहता है, इसके बारे में डिटेल में समस्या गया।
इस दौरान वालंटियरों ने अखबार छपने की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल किए जिनका संपादकीय विभाग की टीम ने जवाब देकर संतुष्ट किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने संपादकीय विभाग से समाचार लेखन को लेकर जानकारी ली। संपादकीय साथियों ने बच्चों को बताया कि किस तरह से विभागीय समाचारों का संकलन किया जाता है। इसी तरह बच्चों को फोटो एवं ले आउट के बारे में भी जानकारी दी गई। अंत में प्रोग्राम अफसर मनप्रीत टिवाना रमनदीप कौर ने भास्कर का धन्यवाद किया।
सोमवार को मालवा कॉलेज के स्टूडेंट्स दैनिक भास्कर दफ्तर में न्यूजपेपर प्रकाशित होने और प्रिंट होने की जानकारी हासिल करने पहुंचे।