- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में गिद्दे भंगड़े और बोलियों से बच्चों ने मचाया धमाल
वार्षिकोत्सव में गिद्दे-भंगड़े और बोलियों से बच्चों ने मचाया धमाल
बठिंडा| रीटापब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम, परी डांस फैंसी ड्रेस से सबका मन मोह लिया। भ्रूण हत्या पर स्किट आकर्षण का केंद्र रही। लोकनाच गिद्दा पूरे कार्यक्रम का शान रहा। लड़कियों ने बोलियों से सबका मन मोह लिया। प्रिंसिपल रविंदर कुमार मल्होत्रा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। आसरा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान रमेश मेहता, सचिव कुलदीप सिंह, कैशियर विजय ग्रोवर, रमेश कुमार वर्मा, बीके उप्पल, प्रो. जगदीश सिंह घई विशिष्ट अतिथि थे। वाइस प्रिंसिपल रीटा सारवाल , संस्था के प्रधान शाम लाल ने आभार जताया।