गैंगस्टर जोधा सीरा जेल भेजे गए
फगवाड़ामें शार्प शूटर सुक्खा काहलवां मर्डर मामले में फरार गैंगस्टरों का सुराग लगाने के लिए बठिंडा पुलिस ने संगरूर जेल से प्रोडक्शन पर बठिंडा लाए गए गैंगस्टर रणजोध सिंह जोधा जगसीर सिंह सीरा का वारंट खत्म होने पर सोमवार को फूल अदालत में सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजीत पाल की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों को दोबारा संगरूर जेल भेज दिया। बठिंडा पुलिस जोधा सीरा से गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों नीटा दयौल बारे पूछताछ पूछताछ करने के लिए उन्हें संगरूर जेल से लेकर बठिंडा आई थी।
14केसों में वांछित है सेखों
पुलिसरिकार्ड मुताबिक गैंगस्टर गुरप्रीत सेखोें पर 14 संगीन मामले दर्ज हैं जिसमें बीकानेर ज्वैलरी शॉप डकैती,कोटा बैंक डकैती,टिब्बी में असला छीनने,अादमपुर हत्याकांड,चंडीगढ़ में पुलिस पर फायरिंग करने,तलवंडी साबो में अवैध विदेशी हथियारों के साथ पकड़े जाने समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही बठिंडा पुलिस ने इससे विदेशी हथियार भी पकड़े थे। तभी से वो बठिंडा जेल में बंद था। 22 दिसंबर को यह बठिंडा जेल से जमानत पर बाहर आया था। गुरप्रीत सेखों ने सुक्खा काहलवां मर्डर में हथियार का इंतजाम किया था। जबकि नीटा दयौल हत्या में शामिल था। जो दुबई भाग चुका है।
5 दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया
^दोनोंका 5 दिन का रिमांड खत्म हाेने पर बुधवार को फूल एसडीजेएम अजीत पाल की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दाेनों को वापिस जेल भेज दिया है। गुरविंदरसिंह,एसएचओ,थाना फूल