पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भाई लालो कला सम्मान’ से 1 मार्च को नवाजे जाएंगे अजमेर औलख

‘भाई लालो कला सम्मान’ से 1 मार्च को नवाजे जाएंगे अजमेर औलख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसिद्धनाटककार अजमेर औलख को मानसा जिले के गांव रल्ला में 1 मार्च को “भाई लालो कला सम्मान’ के साथ सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान संघर्षशील संगठनों, पंजाबी साहित्य कला जगत की बड़ी हस्तियों पर आधारित “गुरशरन सिंह लोक कला सलाम काफिला’ द्वारा किया जा रहा है। इस प्रोग्राम की सफलता के लिए सेामवार को बठिंडा में साहित्यकारों, नाटककार, मुलाजिमों, छात्रों, संघर्षशील संगठनों अन्य सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों द्वारा समर्थन कमेटी का गठन किया गया है।

समर्थन कमेटी के कनवीनर जसपाल मानखेड़ा को-कनवीनर सुखविंदर सिंह ने कहा कि लोक कला सलाम काफिले द्वारा पहले लोक पक्षीय नाटकों के बाबा बोहड़ गुरशरन सिंह पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नाटककार अजमेर औलख का सम्मान करने का फैसला लिया गया है। इससे लोगों की संघर्ष की लहर लोक पक्षीय साहित्यक लहर की सांझ की एक नई परंपरा की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रो. अजमेर औलख ने अपने नाटकों के जरिए किरती लोगों की हो रही लूट का पर्दाफाश किया है। समाज को बदलने के लिए लोगों के अंदर जागृति का होका दिया है।

सियासी उदासीनता से दुखी हैं लेखक

पंजाबीलेखक सियासी उदासीनता से बेहद परेशान हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में लेखकों ने माना कि वो लेफ्ट पार्टी से संबंधित लिखते हैं, लेकिन उनके द्वारा भी उनको मान्यता नहीं दी गई। दूसरी पार्टियों से तो उम्मीद ही नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि सरकार को चाहिए कि वो कला साहित्य की ओर भी ध्यान दें। कहानीकार अतरजीत ने कहा कि सियासी पार्टियों को चाहिए कि वो अपने चुनाव मैनिफेस्टो में विशेष तौर पर जिक्र करें कि वो कला साहित्य को प्रमोट करेंगे।

शामिल होने की अपील

समर्थनकमेटी ने लोग पक्षीय साहित्यकारों, कलाकारों, संघर्षशील संगठनों साहित्यक सभ्याचारक प्लेटफॉर्म को अपील की कि वो भी इस मुहिंम में बढ़ चढ़ कर भाग लें। इस मौके पर जसपाल मानखेड़ा, कहानीकार अतरजीत, अमरजीत पेंटर, सुखदर्शन गर्ग, सुमित, अमृतपाल बंगे, लोक बंधू, अश्विन घुददा, अमरीक सिवियां, सेवक सिंह, रनजीत गौरव, डॉ. रविंदर संधू आदि मौजूद थे।

17 फरवरी को विशाल मार्च

कहानीकारअतरजीत ने बताया कि इस मुहिम का संदेश घर-घर तक पहुंचे, इसके लिए वो 17 फरवरी को बठिंडा शहर में विशाल मार्च निकालेंगे। इसमें प्रो. अजमेर औलख की फोटो को प्रदर्शित किया जाएगा कि कोई आदमी इतना काम भी कर सकता है। इस मौके प्रो. अजमेर औलख की जिंदगी रचना पर प्रकाश डालने वाले इश्तहार भी बांटे जाएंगे। शहर में नुक्कड़ नाटकों का मंचन भी किया जाएगा।

गुरशरन सिंह लोक कला सलाम काफिला की प्रेस कानफ्रेंस में संबोधन करते हुए जसपाल मानखेड़ा।