पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई ट्रिप खत्म करने पर सीपीएस का जताया आभार

ई-ट्रिप खत्म करने पर सीपीएस का जताया आभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार ने पंजाब में आयरन पर ई-ट्रिप खत्म करने के लिए बठिंडा आयरन मर्चेन्ट एसोसिएशन ने सीपीएस सरूप चंद सिंगला का आभार व्यक्त करने के लिए मीटिंग की। इस मीटिंग में सीपीएस विशेष तौर पर पहुंचे। एसोसिएशन ने सिंगला का आभर व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने आयरन पर ई-ट्रिप खत्म कर कारोबारियों की दो साल पुरानी मांग को पूरा किया है। जहां सीपीएस ने कहा कि ई-ट्रिप को लेकर कारोबारियों की सरकार से नाराजगी चली रही थी। इसको खत्म करवाने में कामयाबी मिली है जो हम सबके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा छोटे कारोबारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त करने के लिए लमसम टैक्स लगाया गया जिससे छोटे कारोबारियों को काफी फायदा होगा। इस मौके पर सरूप चंद सिंगला को सम्मानित किया गया। मीटिंग में कृष्ण गुप्ता, अशोक सिंगला, विनोद गर्ग, धर्मपाल जिंदल, राज कुमार गर्ग, कृष्ण कुमार, राम कुमार आदि हाजिर हुए। यह जानकारी विकास गर्ग ने दी।