दो सप्ताह के अंदर हुए 70 नतीजे घोषित
बठिंडा| गुरुकाशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में दिसंबर सेमेस्टर 2014 के एग्जाम 15 जनवरी 2015 को खत्म हुए। महज दो सप्ताह के अंतराल में 70 प्रोग्रामों के नतीजे घोषित करके संबंधित विभागों को भेज दिए। एग्जाम कंट्रोलर प्रो. बरजिंदर सिंह मान ने बताया कि सभी प्रोग्रामों के नंबर कार्ड भी इसी महीने के आखिर तक बना दिए जाएंगे। प्रो. मान ने बताया कि स्पीडी दुरुस्त नतीजे घोषित करने में एग्जामिनेशन ब्रांच के कर्मचारी विशाल कुमार, शिव कुमार, जसविंदर सिंह सीमा रानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जहां तक नतीजों को ऑनलाइन करने का संबंध है, यूनिवर्सिटी के ईआरपी मैनेजर इंजी. सनी अरोड़ा उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही इंजी. मनजीत सिंह इंजी. अनुराग सिंगला ने समय-समय पर तकनीकी सहयोग दिया। रजिस्ट्रार सतीश गोस्वामी वाइस चांसलर डॉ. नछतर सिंह मल्ली ने एग्जाम कंट्रोलर बरजिंदर सिंह मान उनकी टीम को इस कारगुजारी के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार नतीजे घोषित करने का आह्वान किया। मैनेजिंग डायरेक्टर सुखराज सिंह सिद्धू ने एग्जाम ब्रांच के इस परिणाम घोषणा की प्रशंसा करते कहा कि इस जल्द नतीजे घोषित करने से विद्यार्थियों का फायदा होगा जिससे कि वे अगली पढ़ाई के लिए जुड़ जाएंगे।